UPSC CSE ki taiyari kaise kre यूपीएससी सीएससी की तैयरी कैसे करें
UPSC सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़े।
हर साल लाखों छात्र-छात्राएं UPSC CSE की परीक्षा देते है ये परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। लेकिन अगर आप लोगों पता हो कि UPSC kya hota hai ? और इस परीक्षा की पूरी जानकारी हो तो ये परीक्षा देने में और अच्छा रैंक लाने में आपके लिए आसान हो जायेगा। केवल UPSC की जानकारी होना ही काफी नहीं है। बल्कि अच्छा रैंक लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत और रणनीति के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पाठयक्रम के अनुसार पढ़ाई करनी होगी।
यूपीएससी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम के बारे में इस पोस्ट में जानेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम के अलावा UPSC Kya hai, UPSC Full From Hindi and English यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएंए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता (Eligibility criteria) और भी बहुत सी जानकारी इस पोस्ट में पढ़ेगे। इस लिए इस पोस्ट को अन्त तक जरुर पढ़ें।
UPSC Kya hai ?

UPSC (Union Public Service Commission) या संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार की एक ऐसी संस्था है जो पूरे प्रथम श्रेणी औ द्वितीय श्रेणी के अधिकारीयों या सिविल सेवकों का चयन करता है।
UPSC के जरीये ही देश में आईएएस(IAS) आईपीएस (IPS) और अन्य भी कई ग्रेड AवB के अधिकारियों की भर्ती की जाती हैं।
UPSC 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नाम यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
स्ंक्षिप्त नाम – UPSC CSE
आयोजक संघ लोक सेवा आयोग- आनलाइन
आवेदन करने का मोड- आॅफलाइन
परीक्षा का चरण- प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षत्कार
प्रमुख पद- आईएएस, आईपीएस, आदि
आधिकारी वेबसाइट- click hear
UPSC FULL FORM IN HINDI AND ENGLISH यूपीएससी फूल फार्म हिंदी और अंग्रेजी में
UPSC- (Union Public Service Commission) होता है और इसे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहा जाता है
UPSC CSE का फूल फॉर्म UPSC Civil services Exam होता है जिसे हिंदी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कहते है
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाएं
संघ लोक सेवा आयोग हर साल बहुत सारे परीक्षाएं कराता है
जिसमे से कुछ परीक्षा निम्नलिखित है
सिविल सर्विस एग्जाम
कम्बाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम
कम्बाइंड डिफेन्स सर्विस एग्जाम
इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम
नेशनल डिफेंस एकेडमी एग्जाम
इंडियन नवल एकडमी एग्जाम
इंडियन फारेस्ट सर्विस एग्जाम
स्पेशल क्लास रेलवे आपरेंटिस एग्जाम
सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज एग्जाम
कम्बाइंड जियो साइंटिस्ट एंड जियोलाजिस्टि एग्जाम
हर साल संघ लोक सेवा आयोग फरवरी के माह में सिविल सर्विसेज का विज्ञापन प्रकाशित करता है | जिसमें IAS Indian administrative service के साथ-साथ लगभग २० सेन्ट्रल सिविल सर्विसेज के लिए विज्ञापन दिया जाता है
ये तीनो सर्विस को आल इंडिया सर्विस कहा जाता है
- IAS- Indian Administrative service
- IPS- Indian Police Service
- IFS-Indian Forest service
बाकी की सर्विस सेन्ट्रल सिविल सर्विसेज में आती है जिनमें शीर्ष पर इंडियन फारेन सर्विस होता है यूपीएससी सिविल स्सेव्स परीक्षा के लिए पात्रता (ELIGIBILITY CRITERIA)
भारतीय नागरिकता (Indian citizens)
तिब्बत के शरणार्थी (Tibet Refugees)
नेपाली नागरिक (Nepal Citizens)
भूटान नागरिक (Bhutan citizens)
लेकिन अगर आप IAS या IPS बनना चाहते है तो आपका भारतीय नागरिक होगा जरुरी है
शैक्षणिक योग्यता (Education Qulification)
जो लोग UPSC की परीक्षा देना चाहते है उनका शैक्षणिक योग्यता कम से कम स्नातक (Graduation) होनी चाहिए \ और इसमें जो छात्र या छात्रा फ़ाइनल इयर में है वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं
आयु सीमा (Age limit)
UPSC CSE सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए |
सामान्य श्रेणी के लोगो की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगो की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और एससी/एसटी की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए \ विकलांग श्रेणी के लिए आयु सीमा और भी अधिक है \
कौन से छात्र UPSC CSE का फार्म नहीं भर सकते हैं ?
जो लोग पहले से से किसी भी परीक्षा में IAS IFS में चयन हो चुके है वे लोग दुबारा फॉर्म नही भर सकते है \
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म भरते समय निम्न बातो पे खास ध्यान देना चाहिए \
- मूलभूत जानकारी (Basic information)
- परीक्षा की माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी)
- पसंद की सर्विसेज का क्रम (service prefence)
- पसंद के राज्यों की राज्यों की सूची सक क्रम (जहां आप काम करना पसदं करेंगे )
- प्रारंभिक परीक्षा के लिए सेंटर
फॉर्म भरने के लिए पुरे 1 महीने का समय मिलता है जिस्कता पूरा प्रकिया ऑनलाइन होती हैं \
UPSC CSE सिविल सर्विस एग्जाम के लिए प्रयास (ATTEMPTS)
UPSC CSE सामान्य श्रेणी के लोग 6 Attempt दे सकते है, पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोग 9 Attempt दे सकते है और SC/ST के लोग अनलिमिटेड बार UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लिए Attempts दे सकते हैं \
NOTE-: फॉर्म भरने को अत्तेम्प्त काउंट नही किया जाता है बल्कि प्रारंभिक परीक्षा के किसी भी एक पेपर में शामिल होने को Attempt count किया जाता है
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
UPSC CSE सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाता है
पहला चरण- प्राम्भिक परीक्षा एवं दुसरा चरण –मुख्य परीक्षा \
मुख्य परीक्षा के दो भाग होते है |
- मुख्य लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
पहले चरण के अंक फ़ाइनल एस्फ्ज्त में नहीं जोड़े जाते है ये परीक्षा क्वालिफिंग मात्र होते है \
मुख्य परीक्षा के अंक दोनों भागो में मिले हुए अंको के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है \
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PRELIMS)
यह परीक्षा जून माह में पुरे भारत के 72 शहरों में अनेक केन्द्रों पर किये जाते है | यह परीक्षा दो पालियों में करायी जाती है |
प्रारम्भिक परीक्षा (Prilims) का पाठयक्रम (Syllabus)
यूपीएससी सिविल सेवा के प्रीलिम्स में २ पेपर होते है |
पेपर-1 सामान्य अध्ययन 1 (GENERAL STUDIES 1)
पेपर-2 सामान्य अध्ययन 2 (GENERAL STUDIES 2)
पेपर 1 में कुल १०० प्रश्न होते है जिसके लिए कुल निर्धारित अंक २०० होता है और कुल समय 2 घंटे का मिलता है |
UPSC CSE के समान्य अध्ययन 1 के पेपर में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक – इतिहास (History), भूगोल (Geography), अर्थशास्त्र (Economy), समसामिक घटना (Current Events), सामान्य विज्ञान (General Science), पर्यावरण (Environment), प्रौद्योगिकी (Technology), भारतीय राजतन्त्र और शासन (Indian Polity and Governance) आदि से प्रश्न पूछे जाते है |
पेपर 2 में भी कुल १०० प्रश्न होते है जोकि पुरे २०० अंक के होते है और इसके लिए पुरे 2 घंटे का टाइम मिलता है |
UPSC CSE के सामान्य अध्ययन के पेपर में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक – विस्तृत (Comprehensive), तार्किक विचार (Logical Reasoning), बुनियादी संख्यात्मक (Basic Numeracy), अन्य etc.
इसे प्रचलित रूप से CSAT (Civil Services Aptitide test) भी कहा जाता है | यह केवल क्वालिफाइंग होता है, इसका अंक प्रारम्भिक की मेरिट में नही जोड़ा जाता है | इसमें 200 अंक में से केवल 33% ही लाने होते है यानि की टोटल 66 अंक लाने होते है |
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains)

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जुलाई माह के अंत तक घोषित कर दिया जाता है और जो परीक्षार्थी इस परीक्षा को पास कर लेते है उन्हें सिविल सेवा के मुख्य परिक्ष एके लीये दुबारा ऑनलाइन फॉर्म आवेदन करना पड़त है जिसके लिए लगभग 20 दिन का टाइम मिलता है इसे डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (Detail application form) भी कहते है और इंटरव्यू में इसका महत्व भी होता है |
मुख्य परीक्षा में 2 प्रकार के पेपर होते है |
- जो सबके लिए समान होते है |
- ऑप्शनल सब्जेक्ट
UPSC CSE मुख्य परीक्षा में पुरे 9 पेपर होते है, इसमें से 7 पेपर के अंक से ही मेरिट बनाई जाती है बाकि के 2 पेपर अंग्रेजी और सामान्य भाषा का पेपर में केवल पास करने के लिए होता है | अंग्रेजी तथा भारतीय भषा में पास होने के लिए सिर्फ 25% अंक लाना होता है |
भारतीय भाषा का अनिवार्य पेपर अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,मेघालय मिजोरम नागालैंड तथा सिक्किम के अभ्यर्थियों के लिये है |
ये दोनों पेपर (अंग्रेजी और सामान्य भाषा) 250-250 अंक कस होते है |
शेष पेपर भी 250-250 अंक होते है |
मुख्य परीक्षा (लिखित) के सभी पेपर की सूची
सामान्य अध्ययन 4
निबंध 1
अंग्रेजी 1
भाषा 1
ऑप्शनल सब्जेक्ट 4
कुल पेपर 9
कुल अंक 1750
मुख्य परीक्षा का पाठयक्रम (MAINS SYLLABUS)
निबंध के पेपर का सिलेबस
इस पेपर में दिए गये टॉपिक पर ३ घंटे में 2 निबंध लिखने होते है जिसमे आपको प्रत्येक निबंध के १२५ अंक मिलते है | इसमें आपको राजनीती, समाज, प्रौधोगिकी, दर्शन आदि से टॉपिक दिए जाते है |
सामान्य अध्धयन पेपर 1 (General Studies Paper 1) के पाठ्यक्रम
भारतीय इतिहास, संस्कृति, विश्व भूगोल, समाज आदि |
सामान्य अध्ययन पेपर 2 (General Studies paper 2) का Syllabus
संविधान शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध आदि |
सामान्य अध्ययन पेपर 3 (General studies Paper 3) का पाठ्यक्रम
प्रौधोयोगिकी आर्थिक विकास, जैव विविधता पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन आदि |
सामान्य अध्ययन पेपर 4 (General Studies paper 4) का Syllabus
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठ और अभिरुचि
सभी पेपर में 20 प्रश्न में जिसका उत्तर 3 घंटे में देना होता है | इसमें सभी 10 अंक वाले प्रश्न के लगभग 150 शब्द एवं सभी 15 अंक वाले प्रश्न का लगभग 250 शब्दों में उत्तर देना होता है |
किन्तु नीतिशास्त्र के पेपर में केस स्टडीज आती है इसलिए इसमें केवल 12 प्रश्न ही आते है |
ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर में कुल 8 प्रश्न आते है जिसके लिए 3 घंटे का टाइम मिलता है |
यूपीएससी का इंटरव्यू (INTERVIEW)
यूपीएससी क्या है ? हम लोग ये तो जान ही चुके है UPSC क्या है तो अब हम लोग आगे upsc की एक अहम जानकारी इंटरव्यू के बारे में जानेंगे |
upsc इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रशन पहले से निर्धरित नही होते है ज्यादातर प्रश्न तो आपके Detail application form से ही पूछे जाते है |इसलिए इस बात का खास ध्यान रखे की अपना डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म भारते समय अपनी सारी डिटेल पूरी इमानदारी से और सही-सही भरें |
इंटरव्यू मव आपके पर्सनेलिटी, आत्मविश्वास, रवैया तथा समस्या समाधान कौशल चेक किया जाता है |
इंटरव्यू लगभग २० दिन तक चलती है और इंटरव्यू ख़त्म होने के 10 दिन बाद ही फाइनल रिजल्ट आ जाता है | फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा लिखित के अंक मिलकर बनते है |यानि अधिकतम 2025 (1750 + 275) अंक में से फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है | UPSC में साक्षरता (INTERVIEW) का अंक 275 होता है | लगभग 100 रैंक तक के अभ्यर्थियों को IAS सेवा मिल जाती है |
UPSC KYA HAI – FAQS
UPSC के लिए योग्यता क्या है ?
UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में सामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरुरी होता है | इसके अलावा आयु सीमा की बात करे तो सामान्य क्षेणी के अभ्यर्थी की 21 से 32 वर्ष तक के होनी चाहिए, अन्य श्रेणी के आयु सीमा के लिए सरकार के नियमानुसार छुट दी जाती है |
UPSC OTR Kya hai ?
UPSC OTR एक ऐसा प्लेटफार्म है जो की संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उनके वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जरी किया गया है | OTR का फुल फॉर्म One Time Registration होता है | इस OTR में आपको अपनी बेसिक डिटेल एक बार भरनी होती है उसके बाद आप जब कभी भी UPSC के किसी भी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे तो आपको बार बार बेसिक डिटेल भरने की जरूरत नही पड़ेगी OTR के कारण अपने से ही सारी डिटेल भर जायेंगी आपको व्ही जानकारी दुबारा भरने की कोई जरूरत नही पड़ेगी |
UPSC से क्या बनते है ?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आप 24 सिविल सेवा पदों में से किसी एक पद पर भारती हो सकते है जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) बहुत प्रसिद्ध है
संक्षिप्त में कहे तो आप UPSC से आप आईएएस, आइपीएस, आईआरएस, आईएफएस, आदि जैसे सरकारी अधिकारी बन सकते है |
यूपीएससी 2023 की प्रारम्भिक परीक्षा कब होगी ?
यूपीएससी 2023 की प्रारम्भिक परीक्षा 28 मई 2023 को होगी |
यूपीएससी सीएसई क्या है ?
संघ लोक सेवा आयोग बहुत सारी परीक्षाएं करवाता है जिसमे से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सबसे अधिक प्रसिद्ध है. इसे ही संछिप्त में यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) कहा जाता है | यूपीएससी सीएसई एक सकरी परिक्षा है जिसके जरिये आप आईएएस, आइपीएस, सहित कुल 24 पदों की भारती होती है | यूपीएससी सिविल सेवा परिक्षा की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े |
UPSC 2023 की मुख्य परीक्षा कब होगी ?
यूपीएससी 2023 की मुख्य परीक्षा 15 सितम्बर 2023 में को होगी
आशा है की यह पोस्ट आपके लिये उपयोगी होगी आगर आप किसी परीक्षा की जानकारी चाहते है तो कमेन्ट में जरुर बताएं |
4 thoughts on “UPSC CSE यूपीएससी सीएससी”